Breaking News

पी. चिदंबरम ने CBI को अधिक शक्तियां देने से संबंधित विचार का किया विरोध     |   दक्षिणी लेबनान में इजरायल का बड़ा हमला, हिज्बुल्लाह के ड्रोन अटैक का दिया जवाब     |   डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को धमकी, बोले- जल्द पिकैक्स माउंटेन पर हमला कर सकता है अमेरिका     |   नेपाल में बाढ़ से मौतों का आंकड़ा 1344 पहुंचा, पुलिस ने दी जानकारी     |   चीन ने पहली बार मौतों का आंकड़ा बताया, इमिग्रेशन बिल्डिंग से 31 शव बरामद     |  

UP IAS Transfer: उत्तर प्रदेश में आठ IAS अधिकारियों का तबादला

उत्तर प्रदेश सरकार ने बुधवार की रात आठ आइएएस अधिकारियों की तैनाती में फेरबदल किया है। नियोजन विभाग की सचिव व महानिदेशक अर्थ एवं संख्या सेल्वा कुमारी जे. को प्राविधिक शिक्षा की महानिदेशक एवं सचिव बनाया गया है। प्रतीक्षारत चल रहे समीर वर्मा सचिव नियोजन एवं महानिदेशक अर्थ एवं संख्या बनाए गए हैं। प्रतीक्षारत प्रभु नारायण सिंह प्रबंध निदेशक उप्र राज्य सड़क परिवहन निगम बनाए गए हैं। परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक मासूम अली सरवर उप्र सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड के मुख्य कार्यपालक अधिकारी बनाए गए हैं।

इसी प्रकार आशीष कुमार विशेष सचिव स्टांप एवं रजिस्ट्रेशन विभाग से प्रबंध निदेशक उत्तर प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम में तैनात किया गया है। कानपुर के नगर आयुक्त सुधीर कुमार को विशेष सचिव स्टांप एवं रजिस्ट्रेशन एवं अपर महानिरीक्षक निबंधन बनाया गया है। रायबरेली के मुख्य विकास अधिकारी अर्पित उपाध्याय को कानपुर का नगर आयुक्त बनाया गया है। मुरादाबाद विकास प्राधिकरण की सचिव अंजुलता को रायबरेली का मुख्य विकास अधिकारी बनाया गया है।