Breaking News

गंगा के बढ़ते जलस्तर पर एक्शन मोड में बिहार सरकार, CM सम्राट चौधरी ने दिया निर्देश     |   अमेरिकी दूत विटकॉफ और कुशनर मॉस्को पहुंचे, रूस-यूक्रेन के बीच शांति की पहल करेंगे     |   झीरम घाटी माओवादी हमला: छत्तीसगढ़ की NIA कोर्ट ने सभी 10 आरोपियों को दोषी ठहराया     |   दिल्ली की मुख्यमंत्री ने जलभराव वाले इलाकों का निरीक्षण किया     |   रूस: अमेरिका के विशेष प्रतिनिधि विटकॉफ और कुशनर के साथ बातचीत करेंगे पुतिन     |  

UP: ट्रक से फ्लिपकार्ट का सामान चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार

थाना खुर्जा देहात पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली है। ट्रक से फ्लिपकार्ट का सामान चोरी करने वाले शातिर चोर का पर्दाफाश कर पुलिस ने उसे  गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से 14 लाख 35 हजार 650 रुपये का माल बरामद किया गया है। इतना ही नहीं आरोपी के कब्जे से 34 अलग-अलग मोबाइल कंपनी के फोन, 46 जोड़ी जूते, 10 जोड़ी लेडिस चप्पल, 18 जोड़ी मिक्स कपड़े, 12 शर्ट, 26 जींस भी बरामद की गई है। आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर बीते 9 अक्टूबर को गौतमबुद्ध नगर के थाना फैज 1 क्षेत्र से माल चोरी किया था।