Breaking News

फ्रांस में दंगों के बाद पुलिस का बड़ा एक्शन, 2,700 लोग हिरासत में लिए गए     |   तिब्बत में 7 की तीव्रता वाले भीषण भूकंप से भारी तबाही, 16 लोगों की मौत, 32 घायल     |   टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कोटा से दबोचे गए तीन आरोपियों से कड़ी पूछताछ     |   हरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल का बड़ा असर, कई कंपनियां और दफ्तर बंद     |   बिहार-यूपी समेत 4 राज्यों की 28 MLC सीटों पर वोटिंग जारी     |  

UPSSSC ने PET-2025 का रिजल्ट किया जारी

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की ओर से प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET) 2025 का रिजल्ट जारी कर दिया है। अधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर उम्मीदवार रिजल्ट चेक कर सकते हैं। रिजल्ट चेक करने के लिए सभी उम्मीदवारों को रोल नंबर की आवश्यकता होगी। बता दें कि, UPSSSC PET उत्तर प्रदेश में ग्रुप 'सी' के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए पहला चरण है। यह अर्हता परीक्षा 6 और 7 सितंबर 2025 को आयोजित की गई थी। 

ऐसे चेक करें UPSSSC PET रिजल्ट 2025

  • UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट (upsssc.gov.in) पर जाएं
  • होमपेज पर UPSSSC PET 2025 रिजल्ट से संबंधित लिंक मिलते ही उस पर क्लिक करें 
  • नए पेज पर रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्म तिथि, लिंग और कैप्चा कोड दर्ज करें  
  • इसके बाद 'लॉगिन' करें
  • UPSSSC PET रिजल्ट (स्कोरकार्ड) स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा
  • इसे अच्छे से चेक करें और भविष्य के लिए इसका प्रिंटआउट या PDF कॉपी डाउनलोड करके सुरक्षित रख लें

PET परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों को ही UPSSSC द्वारा जारी की जाने वाली विभिन्न ग्रुप 'सी' भर्तियों (मुख्य परीक्षाओं) में शामिल होने का मौका मिलेगा। UPSSSC, PET में नंबरों के आधार पर भर्ती के लिए एक कट-ऑफ निर्धारित करता है। इसके बाद कट-ऑफ को पार करने वाले उम्मीदवार ही मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन कर पाएंगे।