Breaking News

मुंबई में BEST बस से टकराया टैंकर, 4 यात्री घायल     |   यूपी के हरदोई में मिलावट के शक में 38 हजार लीटर दूध जब्त     |   यूपी पशुपालन भर्ती घोटाले में रिटायर्ड IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, सपा सरकार में थे प्रमुख सचिव     |   जौहर ट्रस्ट से जुड़ी वित्तीय गड़बड़ियों में आजम खान के खिलाफ ED ने दर्ज की FIR     |   नई दिल्ली से पटना के बीच चलेगी वंदे मातरम ट्रेन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल     |  

UPPSC परीक्षा विवाद: चौथे दिन छात्रों का विरोध तेज होने पर भारी सुरक्षा तैनात

यूपीपीएससी के ‘पीसीएस प्री’ और ‘आरओ एआरओ’ के एग्जाम दो दिन कराने के विरोध में छात्रों का प्रदर्शन चौथे दिन तेज हो गया। इसी वजह से यूपीपीएससी ऑफिस के बाहर भारी सुरक्षा तैनात की गई। वे एक दिन, एक शिफ्ट में परीक्षा कराने की मांग पर अड़े हुए हैं।

छात्रों ने अपनी मांगों को लेकर बुधवार की रात कैंडल मार्च भी निकाला। प्रयागराज के डीसीपी (शहर) अभिषेक भारती ने बताया, "लोकसेवा आयोग के समक्ष छात्र अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। इन्हीं के बीच में कुछ अराजक तत्व भी आ गए थे, जिनके खिलाफ कार्रवाई की गई है।" प्रदर्शनकारी छात्र सोहन ने कहा कि वे किसी पार्टी से नहीं हैं। अपनी मांग को लेकर शांति से धरना दे रहे हैं।