Breaking News

CM विजय का बड़ा ऐलान, चेन्नई में 20 लाख वर्गफुट में बनेगा नया सचिवालय     |   राम मंदिर ट्रस्ट के नवनियुक्त CEO एयर मार्शल जितेंद्र मिश्र (रिटायर्ड) अयोध्या पहुंचे     |   'ईरान के साथ कारोबार करने वाले देशों पर लगाएंगे प्रतिबंध', अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो बोले     |   एक्टर दुनिया विजय के बेटे के खिलाफ केस दर्ज, क्लासमेट से दुर्व्यवहार करने पर एक्शन     |   'ईरान पर फिर से अटैक करने को तैयार अमेरिका', ट्रंप का बड़ा ऐलान     |  

मुरादाबाद में प्रेमी और बहन की हत्या में दो भाई गिरफ्तार, एक फरार

मुरादाबाद में थाना पाकबड़ा के गांव उमरी सब्जीपुर में प्रेमी अरमान और बहन काजल सैनी की हुई हत्या में लड़की के दो भाइयों रिंकू और सतीश को पुलिस ने गिरफ्तार किया है जबकि तीसरा भाई राजाराम फरार है। पूछताछ के दौरान दोनों ने हत्या की बात कुबूल की है। पुलिस ने नीम करौली मंदिर के पीछे गागन नदी के पास दबाए गए दोनों के शवों को बरामद किया है साथ ही हत्या में इस्तेमाल किया गया फावड़ा भी बरामद किया गया है। 

मुरादाबाद के थाना पाकबड़ा के गांव उमरी सब्जीपुर की काजल सैनी और अरमान की हत्या का ये मामला दोनों के बीच प्रेम प्रसंग का था। अरमान टाइल्स और मार्बल लगाने का काम करता है जबकि काजल सैनी गांव के ही एक निजी स्कूल में पढ़ाती थी। रविवार की रात में अरमान काजल से मिलने आया था तभी घर वालों ने देख लिया और दोनों को घर में ही बंद कर लिया। घर के सभी लोग फोन से मिली सूचना के बाद इकट्ठा हो गए और दोनों को पीट पीट कर मार डाला और प्लानिंग के तहत दोनों के शव बोरी में भरकर रात में ही नीम करौली मंदिर के पीछे गागन नदी के पास दबा दिए। घर की धुलाई कर सभी सुबूत भी मिटा दिए गए। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए रात में ही डॉक्टरों के पैनल से और वीडियोग्राफी कराते हुए दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया। गांव में तनाव को देखते हुए भारी पुलिस वा पीएसी तैनात कर दी गई है। फिलहाल गांव में तनावपूर्ण शांति है।