Breaking News

दिल्ली मेट्रो नेटवर्क के सभी मेट्रो स्टेशनों के एंट्री गेट अब खुल गए हैं     |   कनॉट प्लेस में मोबाइल इंटरनेट सेवा बहाल हुई     |   केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया है     |   'उसको तो जाना ही था ये हिंदुस्तान के भविष्य की जीत है...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले राहुल गांधी     |   CJP का धरना खत्म, युवा जंतर-मंतर के आसपास से बाहर निकलने लगे     |  

Tripura: त्रिपुरा में पांच बांग्लादेशी पकड़े गए

त्रिपुरा के सिपाहीजाला जिले में गुरुवार को अवैध रूप से भारत में प्रवेश करने के आरोप में एक ही परिवार के पांच बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने ये जानकारी दी। ये गिरफ्तारियां ऐसे समय में हुई हैं जब एक दिन पहले मुख्यमंत्री माणिक साहा ने कहा था कि बांग्लादेशी नागरिकों को भारत में अवैध रूप से प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा और पकड़े गए लोगों को ‘वापस भेज दिया जाएगा’।

मधुपुर थाने के प्रभारी देबोजीत चटर्जी ने बताया, ‘‘इलाके में संदिग्ध बांग्लादेशियों की मौजूदगी के बारे में स्थानीय लोगों द्वारा दी गई सूचना के बाद पुलिस की एक टीम सीमा के नजदीक स्थित पथरीद्वार गांव गई और पांच लोगों को पकड़ लिया।’’ उन्होंने बताया कि बांग्लादेशी नागरिक भारत में अपनी यात्रा के संबंध में किसी भी तरह का वैध दस्तावेज नहीं दिखा पाए। चटर्जी ने बताया कि गिरफ्तार बांग्लादेशियों को कानूनी कार्रवाई के लिए स्थानीय अदालत ले जाया गया है।