Breaking News

झारखंड स्वास्थ्य विभाग ने स्वाइन फ्लू के 8 मामले सामने आने के बाद अलर्ट जारी किया     |   Everest की हींग पर लगा बैन, FSSAI को गरम मसाले और चिकन मसाले में भी मिली गड़बड़     |   ग्रेटर नोएडा: 6 साल की बच्ची को मारने वाला आरोपी एनकाउंटर में ढेर     |   नेपाल बाढ़: मरने वालों की संख्या 669 पहुंची     |   चोट के चलते नीरज चोपड़ा एशियन गेम्स से बाहर, नहीं खेलेंगे पूरा सीजन     |  

प्रयागराज में ट्रिपल मर्डर से सनसनी, एक ही परिवार के 3 लोगों की बेरहमी से हत्या

यूपी का प्रयागराज एक बार फिर ट्रिपल मर्डल से दहल गया है। मेजा थाना क्षेत्र के कुकुर कटवा गांव में एक ही परिवार के 3 लोगों की ईंट-पत्थर और धारदार हथियार से मार कर हत्या की गई है। मौके पर डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक टीम के साथ एडिशनल पुलिस आयुक्त अजय पाल शर्मा और डीसीपी विवेक चंद्र यादव मौजूद हैं।

अज्ञात हमलावरों ने परिवार के बुजुग पुरुष और दो उम्रदराज महिलाओं की बेरहमी से हत्या कर दी है। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है। सभी मृतकों के सिर और शरीर पर धारदार अथवा भारी हथियार से किए गए वार के निशान मिले हैं। घर के आंगन, हैडपंप लेकर बाहर तक खून फैला हुआ है जिससे वारदात की भयावहता का अंदाजा लगाया जा सकता है।

घटना की सूचना मिलते ही मेजा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और क्षेत्र को घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में हत्या के पीछे पुरानी रंजिश, पारिवारिक विवाद या अन्य आपराधिक कारणों की आशंका जताई जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा। इस नृशंस हत्याकांड के बाद गांव में भारी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और जांच में सहयोग करने की अपील की है। फिलहाल पुलिस हत्या के कारणों और हमलावरों की पहचान करने में जुटी हुई है।