Breaking News

गोवा से दिल्ली आ रही IndiGo की फ्लाइट का इंजन फेल     |   SCO समिट में 30 से ज्यादा अहम दस्तावेजों पर मुहर, AI से ऊर्जा सुरक्षा तक कई समझौते     |   राम मंदिर के पहले CEO के चयन की प्रक्रिया तेज, 3 सदस्यीय कमेटी ने सौंपी रिपोर्ट     |   संभल शाही जामा मस्जिद सर्वे विवाद पर SC में सुनवाई टली, अब 8 सितंबर को होगी सुनवाई     |   BRICS 2026 कारकेड रिहर्सल को लेकर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी     |  

आंबेडकर जयंती पर संसद में श्रद्धांजलि, PM मोदी समेत कई नेताओं ने किया बाबा साहेब को नमन

डॉ. बी. आर. आंबेडकर जयंती के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उप-राष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला समेत कई बड़े नेताओं ने बाबा साहब को संसद में श्रद्धांजलि दी। इस दौरान नेताओं ने डॉ. बी. आर. आंबेडकर जी के देश और समाज के लिए किए गए महान कामों को याद किया। साथ ही लोगों से अपील की कि वे उनके दिखाए रास्ते पर चलें। डॉ. बी. आर. आंबेडकर का जन्म 14 अप्रैल 1891 को मध्य प्रदेश के महू में हुआ था। उन्हें भारतीय संविधान का निर्माता कहा जाता है। उनका निधन छह दिसंबर 1956 को हुआ था।