Breaking News

गंगा के बढ़ते जलस्तर पर एक्शन मोड में बिहार सरकार, CM सम्राट चौधरी ने दिया निर्देश     |   अमेरिकी दूत विटकॉफ और कुशनर मॉस्को पहुंचे, रूस-यूक्रेन के बीच शांति की पहल करेंगे     |   झीरम घाटी माओवादी हमला: छत्तीसगढ़ की NIA कोर्ट ने सभी 10 आरोपियों को दोषी ठहराया     |   दिल्ली की मुख्यमंत्री ने जलभराव वाले इलाकों का निरीक्षण किया     |   रूस: अमेरिका के विशेष प्रतिनिधि विटकॉफ और कुशनर के साथ बातचीत करेंगे पुतिन     |  

नोएडा में दर्दनाक हादसा, सेफ्टी टैंक में गिरने से दो सगे भाइयों की मौत

नोएडा के थाना सेक्टर-63 क्षेत्र स्थित चोटपुर कॉलोनी में दिल दहलाने वाला हादसा हो गया। घर के सेफ्टी टैंक की पटिया टूटने से चंद्रभान (40) नीचे जा गिरा। बड़े भाई को गिरता देख छोटा भाई राजू (26) उसे बचाने के लिए तुरंत टैंक में कूद गया, लेकिन जहरीली गैस के कारण दोनों ही बेहोश होकर अंदर फंस गए। सूचना मिलते ही पड़ोसी हेमंत भी उनकी मदद के लिए नीचे उतरने लगे, लेकिन तेज गैस के कारण वह बाहर निकल आए और बेहोश हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। पुलिस और बचाव टीम ने कटर की मदद से फर्श काटकर दोनों भाइयों को बाहर निकाला, मगर अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने चंद्रभान और राजू को मृत घोषित कर दिया। दोनों बुलंदशहर के रहने वाले थे और खोड़ा में कारपेंटर का काम करते थे। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं।