Breaking News

केशव प्रसाद मौर्य का अखिलेश पर निशाना, बोले- BJP के साथ है अगड़ा-पिछड़ा-दलित की ‘त्रिवेणी’     |   विदेश मंत्री एस जयशंकर 23-24 अगस्त को करेंगे रूस का दौरा     |   साउथ अमेरिका के स्कोटिया सागर क्षेत्र में 6.7 तीव्रता का भूकंप     |   'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम के लिए राहुल गांधी पुणे पहुंचे     |   पुणे में BRICS ICT बैठक संपन्न, डिजिटल सहयोग और नई तकनीकों पर चर्चा     |  

सैलानियों का इंतजार हुआ खत्म, शिमला में हुई साल की पहली बर्फबारी

हिमाचल में लंबे समय से बर्फबारी का इंतजार कर रहे सैलानियों के लिए अच्छी खबर है. ‘पहाड़ों की रानी’ शिमला में साल की पहली बर्फबारी हुई है. ये बर्फबारी शिमला के फेमस टूरिस्ट प्लेस कुफरी में हुई है. मौसम विभाग के अनुसार कुफरी का न्यूनतम तापमान -0.4 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. इस क्षेत्र में पहले से बर्फबारी का अनुमान लगाया गया था. बर्फबारी के बाद राज्य के कुकुमसेरी में भी तापमान में गिरावट आई, जिसके बाद कुकुमसेरी का तापमान -8.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया.

वहीं, जम्मू कश्मीर में अभी भी साल की पहली बर्फबारी का इंतजार है. बर्फबारी का लुत्फ उठाने के लिए दिसंबर से जनवरी का समय उपयुक्त माना जाता है, जिसके लिए सैलानी पूरे साल इंतजार करते हैं.