Breaking News

मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम से मिले नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, ब्रेकफास्ट पर हुई चर्चा     |   'संघर्ष अब सिर्फ क्षेत्रों तक सीमित नहीं', BRICS ओपन सेशन में बोले PM मोदी     |   इंडोनेशिया में पैसेंजर शिप से 140 लोग लापता, बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान जारी     |   BRICS समिट के बाद चीन के लिए रवाना हुए राष्ट्रपति शी जिनपिंग     |   मायावती का आकाश आनंद पर हमला, बीमारी की झूठी खबर फैलाने का लगाया आरोप     |  

ये हिंदू समुदाय के खिलाफ संगठित अपराध है, तिरुपति लड्डू विवाद पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद

Bihar: उत्तराखंड में ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने तिरुमाला मंदिर के लड्डू में कथित तौर पर पशु चर्बी मिलाए जाने को 'हिंदू समुदाय के खिलाफ संगठित अपराध' बताया है। उन्होंने आरोपितों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। 

मंगलवार को शंकराचार्य ने उस समय को याद किया जब मंगल पांडेय को मुंह से कारतूस खोलने को कहा गया था, जिसमें पशु की चर्बी थी। इसके बाद भारत में क्रांति (1857 का स्वतंत्रता संग्राम) की शुरुआत हुई थी।

उन्होंने कहा कि ये कोई छोटी घटना नहीं है ये बड़ा अपराध है। ये हिंदू समुदाय के साथ विश्वासघात है। उन्होने चार-पांच दिन बीत जाने के बाद भी कार्रवाई नहीं किए जाने को लेकर सवाल उठाए। शंकराचार्य ने कहा कि इस मामले में जांच में देरी होगी और फिर दूसरे मुद्दे इस पर हावी हो जाएंगे।