Breaking News

UP: दिवाली-छठ तक लगातार बिजली सप्लाई के निर्देश     |   तूफान से बढ़े जलस्तर को लेकर निचले इलाकों में अलर्ट-सीएम चंद्रबाबू का निर्देश     |   ग्रेटर नोएडा : गौर चौक अंडरपास आज से ट्रायल रन के लिए खुला     |   लखनऊ यूनिवर्सिटी में दीपावली अवकाश घोषित, 6-7 और 10 नवंबर को ऑनलाइन क्लास     |   गाजीपुर बॉर्डर पर पुलिस की सख्ती, GRAP-II के तहत वाहनों की एंट्री पर पाबंदी     |  

महेंद्रगढ़ में डंपर से टकराई तेज रफ्तार कार, तीन की मौत, 1 घायल

हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले के आनावास गांव के पास एक कार और डंपर की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी की इसमें तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। ये युवक गांव पाली से डहीना में कुआं पूजन समारोह में शामिल होने जा रहे थे। हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हुआ, जिसे इलाज के लिए प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। डंपर चालक हादसे के बाद फरार हो गया। पुलिस ने घायल युवक के बयान पर अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।