Breaking News

CM विजय का बड़ा ऐलान, चेन्नई में 20 लाख वर्गफुट में बनेगा नया सचिवालय     |   राम मंदिर ट्रस्ट के नवनियुक्त CEO एयर मार्शल जितेंद्र मिश्र (रिटायर्ड) अयोध्या पहुंचे     |   'ईरान के साथ कारोबार करने वाले देशों पर लगाएंगे प्रतिबंध', अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो बोले     |   एक्टर दुनिया विजय के बेटे के खिलाफ केस दर्ज, क्लासमेट से दुर्व्यवहार करने पर एक्शन     |   'ईरान पर फिर से अटैक करने को तैयार अमेरिका', ट्रंप का बड़ा ऐलान     |  

ओडिशा के बालासोर में मालगाड़ी के तीन डिब्बे पटरी से उतरे, कोई हताहत नहीं

ओडिशा के बालासोर जिले में शुक्रवार को एक मालगाड़ी के तीन डिब्बे पटरी से उतर गए।  ये घटना दक्षिण पूर्व रेलवे के भद्रक-खड़गपुर खंड पर स्थित रुप्सा स्टेशन पर सुबह करीब 10 बजे हुई। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। मालगाड़ी सीमेंट और उर्वरक उतारने के बाद रुप्सा स्टेशन से खड़गपुर की ओर रवाना हुई और इसी दौरान उसके तीन डिब्बे पटरी से उतर गए। इससे बालासोर जिले में जलेश्वर के पास स्थित इस रुप्सा स्टेशन से गुजरने वाली रेल सेवाएं प्रभावित हुईं। हालांकि, मरम्मत कार्य के बाद रेल सेवा फिर से बहाल कर दी गई और उतरे डिब्बों को वापस पटरी पर लाया गया। दक्षिण पूर्व रेलवे के खड़गपुर मंडल ने इस घटना की जांच शुरू कर दी है।