Breaking News

योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश की तस्वीर बदलने का काम किया: अमित शाह     |   यूपी, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 2-3 नवंबर को भारी बारिश का अनुमान: IMD     |   पीएम मोदी पीएम-किसान योजना के तहत 18,680 करोड़ रुपये करेंगे जारी     |   उत्तराखंड के कई जिलों में आज ऑरेंज अलर्ट जारी     |   दिल्ली-NCR के कुछ हिस्सों में बारिश     |  

मुंबई के बोरीवली झुग्गी इलाके में दो परिवारों के बीच झड़प, तीन की मौत, चार लोग घायल

मुंबई के बोरीवली में एक झुग्गी-बस्ती इलाके में दो परिवारों के बीच पुरानी रंजिश के चलते रविवार को हुई झड़प में तीन की मौत हो गई और चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने ये जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि गणपत पाटिल नगर झुग्गी-बस्ती में हुई झड़प के दौरान धारदार हथियारों का इस्तेमाल किया गया, जिसमें रामनवल गुप्ता, उनके बेटे अरविंद और प्रतिद्वंद्वी खेमे के हमीद शेख की मौत हो गई। 

उन्होंने बताया कि घायलों की पहचान रामनवल के बेटों अमर और अमित जबकि शेख के बेटों अरमान और हसन के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, शेख और  गुप्ता के परिवार के बीच 2022 में विवाद हुआ था और दोनों ने एक-दूसरे के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी थी, जिसके बाद से दोनों परिवारों में रंजिश थी। 

पुलिस ने बताया कि दोपहर में दोनों पक्षों के बीच झड़प तब हुई जब शराब के नशे में धुत हमीद शेख ने इलाके में नारियल बेचने वाले रामनवल गुप्ता से झगड़ना शुरू कर दिया। पुलिस के मुताबिक, जल्द ही गुप्ता के बेटे अमर, अरविंद और अमित भी उनके साथ आ गए, जबकि शेख ने अपने बेटों अरमान और हसन को बुला लिया। 

उन्होंने बताया कि दोनों पक्षों ने मारपीट के दौरान धारदार हथियारों से एक-दूसरे पर हमला कर दिया, जिसके परिणामस्वरूप तीन की मौत हो गई और चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि एमएचबी पुलिस थाने में दो अलग-अलग एफआईआर दर्ज की गई हैं। पुलिस ने बताया कि मामले में बाकी आरोपियों की तलाश शुरू की गई है।