Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

शेयर बाजार में तीन दिन की तेजी थमी, अडाणी समूह के शेयरों में तेजी

Stock Market: प्रमुख कंपनियों एचडीएफसी बैंक और आईसीआईसीआई बैंक में मुनाफावसूली होने की वजह स्थानीय शेयर बाजार में तीन दिनों से चली आ रही बढ़त शुक्रवार को थम गई। इक्विटी बेंचमार्क सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी शुक्रवार को गिरावट के साथ बंद हुए।

बाजार नियामक सेबी द्वारा अरबपति गौतम अडाणी और उनके समूह पर अमेरिकी शॉर्ट-सेलर हिंडनबर्ग रिसर्च द्वारा लगाए गए स्टॉक हेरफेर के आरोपों से बरी किए जाने के बाद अडाणी समूह के सभी शेयरों में तेजी से उछाल आया। 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 387 अंक गिरकर 82,626 पर जबकि 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 96 अंक लुढ़ककर 25,327 पर बंद हुआ।

सेंसेक्स में शामिल शेयरों में एचसीएल टेक, आईसीआईसीआई बैंक, ट्रेंट लिमिटेड, टाइटन और कोटक महिंद्रा बैंक सबसे ज्यादा लुढ़के। जबकि अडाणी पोर्ट्स, भारती एयरटेल, भारतीय स्टेट बैंक, एनटीपीसी और सन फार्मा के शेयर सबसे ज्यादा चढ़े।

क्षेत्रीय मोर्चे पर आईटी, ऑटो, प्राइवेट सेक्टर बैंक, फाइनेंशियल सर्विसेज और एफएमसीजी ने बाजार को नीचे खींचा। जबकि पब्लिक सेक्टर बैंक, पावर, हेल्थकेयर सेवा, रियलिटी और टेलिकॉम शेयर मजबूत रहे। जापान के निक्केई, सियोल के कोस्पी और चीन के शंघाई कम्पोजिट सहित लगभग सभी एशियाई बाजार गिरावट के साथ जबकि हॉन्गकॉन्ग का हैंग सेंग बढ़त के साथ बंद हुआ।

यूरोपीय बाजारों में शुक्रवार को मिला-जुला रुख रहा। अमेरिकी बाजार गुरुवार को सकारात्मक दायरे में बंद हुए। विदेशी संस्थागत निवेशकों ने गुरुवार को 366 करोड़ रुपये से ज्यादा के शेयर खरीदे।