Breaking News

अलास्का में 8 लोगों को ले जा रहा चार्टर प्लेन क्रैश, रेस्क्यू मिशन के बाद मिला मलबा     |   विदेश मंत्री जयशंकर आज बिहार के CM सम्राट चौधरी से करेंगे मुलाकात, दुबई में फंसे छात्रों पर होगी चर्चा     |   पूर्व भारतीय क्रिकेटर जैकब मार्टिन 22 साल पुराने केस में बरी     |   CM योगी ने लखनऊ में अपने आवास पर जापान के यामानाशी प्रांत के गवर्नर संग बैठक की     |   जंतर-मंतर बवाल पर एक्शन मोड में विपक्ष... पैलेट गन विवाद पर जांच का ब्योरा लेने DCP ऑफिस पहुंचे राहुल गांधी     |  

दुर्लभ को आका मानने वाले अब जॉइन कर रहे लॉरेंस गैंग

देश के 11 राज्यों समेत विदेश में लॉरेन्स गैंग की जड़ें काफी गहरी हो चुकी हैं. हाल ही में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने अलग-अलग राज्यों से लॉरेंस गैंग के 9 शूटर्स को गिरफ्तार किया है. उनसे पूछताछ में जो खुलासे हुए उससे खुद जांच एजेंसियां भी हैरान हैं. पूछताछ में पकड़े गए शूटर धर्मेंद्र और संतोष ने खुलासा किया कि लॉरेन्स गैंग ने मध्यप्रदेश और वेस्ट बंगाल में बाकयदा अपना रिक्रूटमेंट सेल खोला है. यहां गैंग के लिए बेरोजगार नौजवानों को आपराधिक ग्लैमर और पैसे का लालच देकर जरायम की दुनिया में धकेला जा रहा है.