Breaking News

ग्रेटर नोएडा में खुलेगा दिल्ली-NCR का पहला लुलु हाइपरमार्केट, आज दोपहर होगा उद्घाटन     |   दिल्ली के JLN स्टेडियम में आज होगा वर्ल्ड एथलेटिक्स गोल्ड लेबल इवेंट     |   मेक्सिको के प्रशांत तट पर तूफान ट्रूडी का खतरा, कई इलाकों में हरीकेन वॉर्निंग जारी     |   अशोक सिद्धार्थ की वापसी पर मायावती का जवाब- किसी भी कीमत पर पार्टी में नहीं लेंगे     |   ग्वालियर: ट्रक हादसे में अब तक 14 लोगों की मौत, कई की हालत नाजुक     |  

भारत-जापान की इस डील से थर्राएगा चीन

हिंद महासागर में चीन अपनी दादागीरी आए दिन दिखाता रहता है और वह लगातार अपनी मौजूदगी बढ़ाता जा रहा है. इसको काउंटर करने के लिए भारत एक बड़ा कदम उठाने पर विचार कर रहा है. कहा जा रहा है भारत और जापान के बीच एक बड़ी डिफेंस डील हो सकती है. इस डील के जरिए भारत अपने दोस्त जापान से नौसेना के लिए एंटेना खरीद सकता है. इस डील से हिंद महासागर में चीन की सारी चालबाजियां नाकाम होंगी.

सूत्रों के अनुसार, इस सौदे की जानकारी भारत-जापान “2+2” मंत्रिस्तरीय बैठक के दौरान आज दी जा सकती है. एंटेना की मदद से भारतीय नौसेना समुद्र में अपने दुश्मनों पर कड़ा प्रहार करेगी. एंटेना मिसाइलों और ड्रोन की हरकतों का तेजी से पता लगाने में सक्षम हैं. इस एंटेना को जापान की नौसेना भी इस्तेमाल करती है. उसने अपने एडवांस्ड जहाजों पर इसे लगा रखा है ताकि दुश्मनों पर पैनी नजर रखी जा सके.