Breaking News

अलास्का में 8 लोगों को ले जा रहा चार्टर प्लेन क्रैश, रेस्क्यू मिशन के बाद मिला मलबा     |   विदेश मंत्री जयशंकर आज बिहार के CM सम्राट चौधरी से करेंगे मुलाकात, दुबई में फंसे छात्रों पर होगी चर्चा     |   पूर्व भारतीय क्रिकेटर जैकब मार्टिन 22 साल पुराने केस में बरी     |   CM योगी ने लखनऊ में अपने आवास पर जापान के यामानाशी प्रांत के गवर्नर संग बैठक की     |   जंतर-मंतर बवाल पर एक्शन मोड में विपक्ष... पैलेट गन विवाद पर जांच का ब्योरा लेने DCP ऑफिस पहुंचे राहुल गांधी     |  

'वो लिख कर दें कि...' PM मोदी ने आरक्षण के मुद्दे पर कांग्रेस को दी चुनौती

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार के दरभंगा में एक चुनावी सभा को संबोधित कर I.N.D.I.A अलायंस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कांग्रेस और RJD पर देश को धर्म के आधार पर बांटने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, ''ये लोग देश की एकता को तोड़ने के लिए कुछ भी कर सकते हैं।''

प्रधानमंत्री मोदी ने रैली में कहा, ''जब अयोध्या में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा हो रही थी, तब मैंने कहा था कि अब भारत आने वाले 1000 वर्षों का भविष्य लिखेगा। कई बार इतिहास की एक घटना भी कई शताब्दियों का भाग्य तय कर देती है. आज से 1,000 साल पहले जब पश्चिम से भारत पर हमले होने शुरू हुए थे, तब किसी ने नहीं सोचा था कि भारत एक हजार साल की गुलामी में घिर जाएगा। जो बिहार देश को दिशा दिखाता था, वो ऐसे संकटों से घिरा कि सब कुछ तबाह हो गया, लेकिन भारत के भाग्य ने एक बार फिर करवट ली है।''