Breaking News

नेपाल में अचानक आई बाढ़ से तबाही, गोरखा में 35 मकान बहे, कई पुल टूटे     |   अभिजीत दिपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को छोड़ा गया     |   यूट्यूबर ध्रुव राठी देर रात 3 बजे रिहा, जंतर-मंतर आने की कोशिश पर फिर कार्रवाई करेगी पुलिस     |   'सबके जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का वास हो', PM मोदी ने दी नवरात्रि की बधाई     |   गाजियाबाद में मुठभेड़, 50 हजार का इनामी अंतरराज्यीय वाहन चोर फरमान गिरफ्तार     |  

महाराष्ट्र में CM एकनाथ शिंदे के ‘400 पार’ वाले बयान पर मचा घमासान

लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) द्वारा ‘400 पार’ के नारे पर महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने सवाल खड़ा किया था. एकनाथ शिंदे के बयान के बाद बीजेपी ने पलटवार किया है. सीएम एकनाथ शिंदे द्वारा 400 पार के नारे पर सवाल खड़ा करने के बाद बीजेपी का बयान आया है. बीजेपी का कहना है कि किसी भी चुनाव में लक्ष्य बड़ा रखना चाहिए, लेकिन विपक्ष ने दुष्प्रचार किया. बीजेपी नेता का कहना है कि लोकसभा चुनाव में हमारा 400 पार का जो नारा था, उसमे बेशक हम 400 पार हो जाते थे, लेकिन विपक्ष ने सविधान बदलने का भ्रम फैलाया. इस विषय को लेकर झूठी बातें लोगों के मन ने डाली.