Breaking News

धार भोजशाला मामले में हाई कोर्ट के आदेश पर ASI का बड़ा फैसला: अब सालभर पूजा कर सकेंगे हिंदू     |   केंद्रीय मंत्री बंदी संजय के बेटे भगीरथ ने POCSO मामले में सरेंडर किया     |   रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने यूएई के राष्ट्रपति से की फोन पर बात     |   दिल्ली सरकार ने ATF पर VAT 25% से घटाकर 7% किया, एयरलाइंस और यात्रियों को मिलेगी राहत     |   NEET पेपर लीक केस: पीवी कुलकर्णी और मनीषा वाघमारे 10 दिन की CBI कस्टडी में भेजे गए     |  

सोशल मीडिया पर ITR समय सीमा बढ़ाने की चर्चा, आयकर विभाग ने किया इनकार

New Delhi: आयकर विभाग ने स्पष्ट किया है कि आकलन वर्ष 2025-26 के लिए आईटीआर दाखिल करने की अंतिम तिथि 15 सितंबर है। विभाग ने ये भी कहा कि सोशल मीडिया पर चल रही खबरों के विपरीत उसने आयकर रिटर्न (आईटीआर) भरने की अंतिम तारीख को आगे नहीं बढ़ाया है।

आयकर विभाग ने 14 सितंबर को देर रात एक्स पर एक पोस्ट में सोशल मीडिया पर प्रसारित एक बयान को फर्जी करार दिया, जिसमें कहा गया था कि आईटीआर दाखिल करने की अंतिम तारीख 30 सितंबर, 2025 तक बढ़ा दी गई है। विभाग ने करदाताओं से किसी भी सूचना के लिए केवल @IncomeTaxIndia हैंडल पर भरोसा करने का अनुरोध किया।

विभाग ने कहा, ''आईटीआर दाखिल करने की अंतिम तारीख 15 सितंबर 2025 ही है।'' पिछले कुछ दिनों में कई सनदी लेखाकारों और आम लोगों ने सोशल मीडिया पर दावा किया है कि आयकर पोर्टल पर कर भुगतान और एआईएस (वार्षिक सूचना विवरण) डाउनलोड करते समय दिक्कत हो रही है।

आयकर विभाग ने सोमवार सुबह ऐसी ही एक पोस्ट के जवाब में कहा, ''ई-फाइलिंग पोर्टल ठीक काम कर रहा है। कृपया अपना ब्राउजर साफ करें या किसी दूसरे ब्राउजर से पोर्टल पर पहुंचने की कोशिश करें।''

आयकर विभाग ने कहा कि करदाताओं को आईटीआर दाखिल करने, कर भुगतान और अन्य संबंधित सेवाओं में मदद के लिए उसकी हेल्पडेस्क लगातार काम कर रही है, और फोन, लाइव चैट, वेबएक्स सत्र और एक्स के जरिये करदाताओं की मदद की जा रही है।