Breaking News

'अमेरिकी वार्ताकारों के साथ मीटिंग की उम्मीद', रूस से जंग के बीच बोले यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की     |   इसरो ने अंतरिक्ष में लॉन्च किया EOS-05 सैटेलाइट     |   नेपाल को भारत ने फिर भेजी मदद, राहत सामग्री लेकर दो एयरक्राफ्ट काठमांडू रवाना     |   कानपुर में पांडव नदी का बढ़ा जलस्तर, NDRF ने लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया     |   केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने ईओएस-05 सैटेलाइट की कामयाब लॉन्चिंग पर ISRO को दी बधाई     |  

नोएडा में बंद दुकानों से चोरी का खुलासा, दो चोर गिरफ्तार

नोएडा के थाना फेस-1 पुलिस ने बंद दुकानों में चोरी करने वाले दो शातिर अंतर्राज्यीय चोरों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी का माल, वारदात में इस्तेमाल की गई कार और ताले तोड़ने के औजार बरामद किए हैं। बरामद सामान की अनुमानित कीमत करीब 10 लाख रुपये बताई जा रही है।

पुलिस के अनुसार, 24 दिसंबर 2025 को हरौला सेक्टर-5 क्षेत्र से आरिफ उर्फ चंकी और सोनू उर्फ जाकिर को गिरफ्तार किया गया। आरोपी सर्दियों में कोहरे और अंधेरे का फायदा उठाकर दिल्ली-एनसीआर में घूमते थे और बंद दुकानों के शटर के ताले मास्टर चाबियों या जैक की मदद से तोड़कर चोरी करते थे। चोरी किया गया सामान कार में छिपाकर रखा जाता और बाद में सही दाम मिलने पर बेच दिया जाता था। जांच में सामने आया है कि दोनों आरोपी पहले भी कई आपराधिक मामलों में शामिल रहे हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।