Breaking News

योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश की तस्वीर बदलने का काम किया: अमित शाह     |   यूपी, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 2-3 नवंबर को भारी बारिश का अनुमान: IMD     |   पीएम मोदी पीएम-किसान योजना के तहत 18,680 करोड़ रुपये करेंगे जारी     |   उत्तराखंड के कई जिलों में आज ऑरेंज अलर्ट जारी     |   दिल्ली-NCR के कुछ हिस्सों में बारिश     |  

अजय देवगन की ‘मैदान’ की रिलीज पर फिर लगेगी रोक

बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्मों को लेकर चर्चा में बने हुए हैं. जिसमें से उनकी एक फिल्म ‘मैदान’ भी है. इस फिल्म की रिलीज का लंबे वक्त से इंतजार हो रहा है. अब ये फिल्म 10 अप्रैल को रिलीज की जानी है. लेकिन हालातों को देखकर ऐसा लग रहा है कि एक फिर से ‘मैदान’ का रिलीज कहीं टल न जाए. दरअसल रिलीज से पहले ही अजय की फिल्म मुसीबत में घिर गई है. फिल्म के प्रोड्यूसर बोनी कपूर के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई है.