Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

असम में 14वें भारत-भूटान मैत्री मेले का हुआ शुभारंभ

असम के बक्सा जिले में भारत-भूटान सीमा पर स्थित सुवनखाटा में 74वें सुवनखाटा माघ मेले और 14वें भारत-भूटान मैत्री मेले का औपचारिक उद्घाटन किया गया। नौ दिनों तक चलने वाला यह आयोजन संस्कृति, परंपरा और सीमा पार सद्भाव का उत्सव होगा। उद्घाटन समारोह की शुरुआत सुबह मेले के मुख्य द्वार के उद्घाटन के साथ हुई, जिसे बीटीसी एमसीएलए रेखारानी दास बारो ने खोला। इसके बाद मेला आयोजन समिति के अध्यक्ष अपोलो रामसियारी ने माघ मेले का ध्वज फहराया। भूटान के प्रतिनिधियों ने आशा व्यक्त की कि आने वाले वर्षों में भारत-भूटान मित्रता और मजबूत होगी।