Breaking News

साउथ लेबनान में इजरायल की ताबड़तोड़ एयरस्ट्राइक, बेरुत में एक इमारत तबाह     |   दिल्ली: पालम में इमारत में आग लगने से अब तक 7 लोगों की मौत, राहत कार्य जारी     |   साउथ लेबनान में इजरायल की ताबड़तोड़ एयरस्ट्राइक, बेरुत में एक इमारत तबाह     |   दिल्ली: पालम में एक इमारत में लगी आग, मौके पर पहुंचे 25 फायर ब्रिगेड     |   UAE के कई इलाकों में एक बार फिर मिसाइल और ड्रोन हमले     |  

हिमाचल में आज से फिर शुरू होगा बजट सत्र का दूसरा चरण, 21 मार्च को आएगा बजट

हिमाचल प्रदेश में बजट सत्र का दूसरा चरण आज से शुरू हो रहा है. 21 मार्च को हिमाचल का बजट पेश किया जाएगा. शिमला में विधान सभा सचिवालय के मुख्य समिति कक्ष में आयोजित प्रैस वार्ता में विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिह पठानियां ने कहा कि एक महीने की ब्रेक के बाद चौदहवीं विधान सभा के 11वें सत्र का दूसरा चरण 18 मार्च को सुबह 11:00 बजे आरम्भ होगा. विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप पठानिया ने कहा कि इस चरण में कुल 13 बैठकें आयोजित की जाएंगी तथा इस प्रकार पिछली 3 बैठकों समेत इस बजट सत्र में कुल 16 बैठकें होंगी.

पठानियां ने कहा कि 18,19 व 20 मार्च, 2026 को राज्यपाल महोदय के अभिभाषण पर चर्चा होगी तथा मुख्यमंत्री 20 मार्च को चर्चा का जवाब देंगे. शनिवार 21 मार्च को 11:00 बजे मुख्यमंत्री सुखविन्दर सिंह सुक्खू बजट पेश करेंगे. 23,24 और 25 मार्च को बजट अनुमान वित्तीय वर्ष 2026 -27 पर सामान्य चर्चा होगी, जबकि 25 मार्च को सामान्य चर्चा का समापन होगा.

स्पीकर पठानिया ने बताया कि 27,28 व 30 मार्च, 2026 को बजट अनुमान वित्तीय वर्ष 2026-27 की मांगों पर चर्चा एवं मतदान होगा. 30 मार्च, 2026 को बजट अनुमान वित्तीय वर्ष 2026-27 की मांगों पर चर्चा एवं मतदान तथा विनियोग विधेयक पारित होगा. 31 मार्च, 2026  का दिन गैर सरकारी सदस्य कार्य दिवस के लिए निर्धारित किया गया है. 01 व 02 अप्रैल, 2026 को भी शासकीय एवं विधायी कार्य होंगे.

उन्होंने कहा कि अभी तक माननीय सदस्यों से प्रश्नों से सम्बन्घित कुल 834 प्रश्नों की सूचनाएं मिली हैं, जिसमें 665 तारांकित तथा 169 अतारांकित सवाल शामिल है. 125 सवाल पिछले सेशन के बचे हैं. नियम 62 के तहत 8 सूचनाएं, नियम 101 के तहत 3 सूचनाएं, तथा नियम 130 के अन्तर्गत 5 सूचनाएं सदस्यों से मिली है.

उन्होंने कहा कि विधायकों की ओर से इन्दिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि, सीबीएसई बोर्ड स्कूलों का विलय, सड़कों, पुलों का निर्माण और विभिन्न विभागों में रिक्त पदों को लेकर पूछे गए हैं. पठानियां ने कहा कि सत्र निर्विघ्न तथा सुचारू रूप से चले, ऐसे में उनका सतापक्ष तथा प्रतिपक्ष के माननीय सदस्यों से अनुरोध रहेगा कि वे सत्र के संचालन में रचनात्मक सहयोग दें तथा सदन के समय का सदुपयोग और सार्थक चर्चा करेंगे.