Breaking News

शराब घोटाले में बरी होने के बाद भावुक हुए केजरीवाल, कहा- 'फर्जी केस था'     |   दिल्ली शराब घोटाला: राऊज एवेन्यू कोर्ट के फैसले के खिलाफ हाईकोर्ट जाएगी CBI     |   महाराष्ट्र BJP प्रेसिडेंट रवि चौहान BJP के नेशनल प्रेसिडेंट नितिन नवीन से मिलेंगे     |   शराब घोटाले में बरी होने के बाद केजरीवाल-सिसोदिया ने फैमिली मैंबर्स को गले लगाया     |   RJD MLC सुनील ने विधान परिषद में JDU को कंपनियों से पैसा मिलने का मुद्दा उठाया     |  

बिहार विधानसभा में आज पेश होगा बजट, युवाओं-महिलाओं को सरकार से बड़ी उम्मीदें

बिहार के आर्थिक भविष्य के लिए आज का दिन बेहद ऐतिहासिक होने वाला है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार की इस नई पारी का आज पहला 'पूर्ण बजट' पेश किया जाएगा। राज्य के वित्त मंत्री विजेंद्र प्रसाद यादव आज विधानमंडल के पटल पर वर्ष 2026-27 के लिए आय-व्यय का लेखा-जोखा प्रस्तुत करेंगे। जेडीयू के विधायक अनंद सिंह आज विधानसभा में नजर आए। उन्होंने विधायक पद की शपथ ग्रहण की। इसके बाद आसन के पास जाकर विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार से हाथ मिलाकर अभिवादन किया।

बिहार के वित्त मंत्री विजेंद्र प्रसाद यादव आज बिहार के विकास का रोड मैप प्रस्तुत करते हुए बजट पेश करेंगे। बजट में महिला, युवाओं के लिए रोजगार-जॉब का ऐलान हो सकता है। वहीं कृषि के क्षेत्र से भी जुड़े ऐलान हो सकते हैं। माना जा रहा है कि एनडीए सरकार को बड़ी जीत दिलाने में महिलाओ की खास भूमिका रही थी, इस वजह से वजट में महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए कोई नई योजना भी शुरू हो सकती है।

बिहार का बजट इस बार पहले से ज्यादा बड़ा हो सकता है। दरअसल पिछले दो दशकों में बिहार के बजट के आकार में अभूतपूर्व वृद्धि देखी गई है। साल 2005-06 में जहां बजट का आकार महज 26 हजार करोड़ रुपये था, वहीं साल 2025-26 तक यह बढ़कर 3.17 लाख करोड़ रुपये के पार पहुंच गया। आर्थिक विशेषज्ञों का अनुमान है कि इस बार बिहार का बजट साढ़े तीन लाख करोड़ (3.50 लाख करोड़) के मनोवैज्ञानिक आंकड़े को पार कर एक नया रिकॉर्ड स्थापित कर सकता है।