Breaking News

नेपाल की बाढ़ से 22 लाख टन मलबा, 17 नगरपालिकाओं में 84 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित     |   कांगो में इबोला का कहर तेज, 3 हजार पहुंचा मौतों का आंकड़ा     |   कानपुर: पेपर लीक के आरोप के बाद एक सेंटर पर BSF की परीक्षा रद्द     |   रिटायर्ड एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा बन सकते हैं राम मंदिर ट्रस्ट के नए CEO     |   अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ा, फिर शुरू हुए जवाबी हमले     |  

बेंगलुरु में लापता 9वीं के छात्र का शव मिला, पाइपलाइन निर्माण स्थल पर हादसे की आशंका

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरू में तीन दिन पहले लापता हुए कक्षा नौ के छात्र का शव कनकपुरा रोड के पास मिला। मामले में आशंका जताई जा रही है कि मृत छात्र उस जगह पर बने कंक्रीट के चैंबर में गिर गया होगा, जहां बीडब्ल्यूएसएसबी पाइपलाइन का काम चल रहा था। मृतक की पहचान प्रीतम के रूप में हुई है, जो 29 जनवरी को अपने घर से लापता हो गया था। जिसके बाद परिवार ने कग्गलीपुरा पुलिस स्टेशन में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी।

शनिवार को स्थानीय लोगों को पाइपलाइन निर्माण क्षेत्र से दुर्गंध आने का पता चला। जांच करने पर उन्हें निर्माण स्थल पर बने कंक्रीट के चैंबर में एक शव तैरता हुआ दिखाई दिया। पुलिस को संदेह है कि लड़का गलती से खुले चैंबर में गिर गया होगा, हालांकि कई पहलुओं से जांच जारी है। जल बोर्ड के अधिकारियों ने बताया कि चैंबर का ढक्कन किसने खोला, इसकी जांच की जाएगी, जबकि पुलिस ने आगे की जांच शुरू कर दी है। गुमशुदगी की शिकायत के आधार पर कग्गलीपुरा पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज की जा चुकी है। जल बोर्ड के चल रहे काम में लापरवाही के आरोप सामने आए हैं। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।