Breaking News

मनी लॉन्ड्रिंग: ED ने पैनकार्ड क्लब्स और अन्य की ₹646.58 करोड़ की संपत्ति जब्त की     |   गाजियाबाद के इंदिरापुरम में आग लगने की घटना का मुख्यमंत्री योगी ने संज्ञान लिया     |   UP: मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास ने लखनऊ में अखिलेश यादव से मुलाकात की     |   बीजेपी ने उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति मोर्चा की नई प्रदेश टीम का ऐलान किया     |   PM मोदी ने कैप्टन स्मित मच्छार के परिवार से की बात, बहादुरी की सराहना     |  

हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने 8 अधिकारियों-कर्मचारियों को प्रमोशन दिया

हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने बुधवार को अलग-अलग कैडर के 8 अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रमोशन दिया है। प्रमोशन के साथ कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां भी सौंपी गई हैं।

हाईकोर्ट की ओर से जारी आधिकारिक बयान के अनुसार, उर्मिला, जो डिप्टी रजिस्ट्रार के पद पर कार्यरत थीं, उन्हें प्रमोशन देकर एडिशनल रजिस्ट्रार नियुक्त किया गया है।

वहीं तरुण महाजन, जो सचिव के पद पर थे, उन्हें प्रमोशन देकर डिप्टी रजिस्ट्रार बनाया गया है। केशव राम शर्मा, जो प्राइवेट सेक्रेटरी के पद पर कार्यरत थे, उन्हें प्रमोशन देकर सचिव नियुक्त किया गया है।

इन अधिकारियों-कर्मचारियों को भी प्रमोशन

ऋषि मुखर्जी, जो जजमेंट राइटर के पद पर थे, उन्हें प्रमोशन देकर प्राइवेट सेक्रेटरी नियुक्त किया गया है। इसके अलावा राजीव नेगी, जो क्लर्क थे, उन्हें प्रमोशन देकर सीनियर असिस्टेंट बनाया गया है। वहीं सतीश कुमार, जो रेस्टोरर के पद पर थे, उन्हें प्रमोशन देकर क्लर्क नियुक्त किया गया है। राजू और शेर सिंह, जो गेस्टेटनर ऑपरेटर के पद पर कार्यरत थे, उन्हें भी प्रमोशन देकर रेस्टोरर नियुक्त किया गया है। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट की ओर से इन सभी प्रमोशन की घोषणा बुधवार को शिमला में की गई।