Breaking News

पंजाब: दो मौजूदा और एक पूर्व विधायक आज बीजेपी में होंगे शामिल     |   UP के कुशीनगर में कार और ट्रक की आमने-सामने टक्कर, 5 की मौत     |   'मेरे खिलाफ ED के इस्तेमाल का दबाव', प्रियंक खड़गे का केंद्र पर आरोप     |   MP: देवास में अवैध शराब से भरे ट्रक ने थाना प्रभारी दिलीप पुरी को कुचला     |   लिफ्ट देने के बहाने गाड़ी में बैठाकर लूटते थे, नोएडा पुलिस ने मुठभेड़ के बाद 4 बदमाशों को दबोचा, 2 को लगी गोली     |  

शराब की लत बनी मौत की वजह, पिता ने अपने ही 30 साल के बेटे की हत्या की

तेलंगाना के खम्मम में 60 साल के पिता ने अपने ही 30 साल के बेटे की कथित तौर पर इसलिए हत्या कर दी क्योंकि वो शराबी था। पड़ोसियों के अनुसार, कोम्परे गणेश की शराब की लत की वजह से परिवार में अक्सर झगड़े होते थे। 

पिता वेंकटेश्वरलु ने कथित तौर पर मंगलवार की रात सोते समय बेटे पर किसी धारदार चीज से हमला किया, जिससे उसके सिर पर घातक चोटें आईं और उसकी मौत हो गई।