Breaking News

G20 को बाजारों को राजनीति से मुक्त करने की दिशा में काम करना चाहिए: जयशंकर     |   आंध्र प्रदेश नगर निकाय चुनाव, कडप्पा में आज होगा मतदान     |   रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की महारैली आज     |   जापान में भूकंप के तेज झटके; दर्ज की गई 6.0 की तीव्रता     |   दिल्ली में INDIA गठबंधन रैली से पहले रामलीला मैदान के बाहर सुरक्षा के कड़े इंतजाम     |  

मदुरै में 17 साल के लड़के ने क्रेन से की तोड़फोड़, 25 से ज्यादा गाड़ियों को पहुंचाया नुकसान

Tamil Nadu: तमिलनाडु के मदुरै में 17 साल के लड़के ने आधी रात को क्रेन से तोड़फोड़ की। क्रेन से कारों, ऑटो-रिक्शा और मोटरसाइकिलों समेत 25 से ज्यादा गाड़ियों को नुकसान पहुंचा। लड़के ने सेलूर के 50-फीट रोड से कन्मायकराय रोड तक क्रेन चलाई। क्रेन लगभग आधा किलोमीटर तक चली और सड़क के किनारे और घरों के सामने खड़ी गाड़ियों से टकराई। लड़के ने लोहे की दुकान के अंदर सो रहे सुरक्षा गार्ड पर एक मालवाहक गाड़ी को उठाकर फेंकने के इरादे से क्रेन का इस्तेमाल करने की कोशिश की।

हालांकि, गार्ड सुरक्षित बचने में कामयाब रहा। इस सिलसिले में उसका बिस्तर पूरी तरह से कुचल गया। चश्मदीदों के मुताबिक लड़का सिर्फ गाड़ियों को नुकसान पहुंचाने तक ही नहीं रुका। उसने इमारतों, पेड़ों और बैरिकेड्स में भी टक्कर मारी। 

सेलूर पुलिस स्टेशन के अधिकारियों ने लड़के को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है। इस बात की जांच की जा रही है कि घटना के वक्त लड़का शराब या नशीली दवाओं का सेवन किया था या नहीं।