Breaking News

बैजयंत जय पांडा, डी पुरंदेश्वरी और रेखा वर्मा BJP राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाए गए     |   बीजेपी ने शिव प्रकाश और सौदान सिंह को राष्ट्रीय संयुक्त महासचिव (संगठन) बनाया     |   PM मोदी ने बीजेपी की नई टीम को बधाई दी, ‘टीम में संगठन का अनुभव, जमीनी जुड़ाव’     |   अमित मालवीय बीजेपी के आईटी सेल और सोशल मीडिया प्रमुख पद से हटाए गए     |   बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने दीपक म्हस्के को पार्टी का सोशल मीडिया संयोजक बनाया     |  

अकोला में शिक्षक पर छात्राओं को अश्लील वीडियो दिखाने का आरोप, मामला दर्ज

महाराष्ट्र के अकोला जिले में 47 साल के सरकारी स्कूल के शिक्षक पर कुछ छात्राओं ने उन्हें अश्लील वीडियो दिखाकर परेशान करने का आरोप लगाया है। फिलहाल, पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। ये घटना बदलापुर में दो किंडरगार्टन बच्चियों के साथ कथित यौन शोषण पर मचे बवाल के बीच सामने आई।

पुलिस ने कहा कि काजीखेड़ के जिला परिषद स्कूल में पढ़ाने वाले शिक्षक को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। यूराल पुलिस थाने में दर्ज एफआईआर के मुताबिक, छह छात्राओं ने शिकायत की कि शिक्षक उन्हें पिछले चार महीने से अश्लील वीडियो दिखा कर परेशान कर रहा है।