Breaking News

हमास ने गाजा सीजफायर को लेकर ट्रंप के बोर्ड ऑफ पीस के प्रतिनिधियों संग चर्चा की     |   कटक हॉस्पिटल अग्निकांड: मुख्यमंत्री ने फैक्ट फाइंडिंग टीम का किया गठन     |   ईरान ने भारत से फरवरी में जब्त किए 3 टैंकर्स को छोड़ने की मांग की: रॉयटर्स     |   बंगाल के लगभग 50 फीसदी विधायकों के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज: ADR     |   बंगाल सीएम ममता बनर्जी LPG संकट को लेकर कोलकाता में प्रदर्शन में शामिल होंगी     |  

टाटा मोटर्स की नई इलेक्ट्रिक SUV Curvv.ev भारत में लॉन्च, जानिए कीमत

घरेलू वाहन मैन्यूफैक्चरिंग टाटा मोटर्स ने बुधवार को कहा कि वो इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) खंड की दीर्घकालिक संभावनाओं को लेकर आश्वस्त है और इन वाहनों की बिक्री में आई हालिया गिरावट सिर्फ एक ‘अल्पकालिक’ मामला है। इसके साथ ही कंपनी ने कहा कि वो चालू वित्त वर्ष में एक लाख इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री का लक्ष्य लेकर चल रही है। इस दौरान कुछ नए वाहनों को भी पेश किया जाएगा। 

टाटा मोटर्स के यात्री वाहन और ईवी खंड के प्रबंध निदेशक शैलेश चंद्रा ने यहां कंपनी की नई एसयूवी कर्व.ईवी की पेशकश के मौके पर ये बात कही। चंद्रा ने कहा, ‘‘ईवी खंड व्यापक यात्री वाहन उद्योग का ऐसा हिस्सा है जहां मांग को लेकर तनाव देखा जा रहा है। मुझे लगता है कि ये अस्थाई मसला है। अच्छी बात ये है कि ईवी को लेकर मांग और बुकिंग अच्छी बनी हुई है।’’

टाटा मोटर्स ने मझोले आकार की अपनी पहली इलेक्ट्रिक एसयूवी कर्व.ईवी को पेश किया। इस नई एसयूवी की कीमत 17.49 लाख रुपये से शुरू होती है। ये नया मॉडल कंपनी के ईवी मॉडलों की सीरीज में नई कड़ी है। कंपनी की कुल बिक्री में ईवी खंड का योगदान करीब 12 प्रतिशत है। हालांकि, चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-जून तिमाही में टाटा मोटर्स की ईवी इकाइयों की बिक्री धीमी पड़ी है। 

इस बारे में पूछे जाने पर चंद्रा ने कहा, ‘‘अत्यधिक उच्च आधार प्रभाव के अलावा व्यापक वाहन उद्योग के रुझान ने भी ईवी बिक्री पर असर डाला।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि दो साल पहले ईवी चार्जिंग, कीमत या तय की जाने वाली दूरी से जुड़ी चिंताएं कहीं ज्यादा थीं। बिक्री में गिरावट एक अल्पकालिक समस्या है और इसे लेकर हमें अधिक फिक्रमंद नहीं होना चाहिए।’’ 

चंद्रा ने कहा कि टाटा मोटर्स चालू वित्त वर्ष में एक लाख इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री करना चाहती है। उन्होंने कहा, ‘‘कुछ नए मॉडल भी आने वाले हैं और त्योहारी मौसम भी आ रहा है। ऐसे में हम अब भी इस आंकड़ों पर टिके हुए हैं।