Breaking News

राजस्थान निकाय चुनाव 2026: नगर परिषद की 47 सीट का रुझान, 15 पर BJP आगे     |   यूपी सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 14 IAS और 34 PCS अफसरों के तबादले     |   तेलंगाना: तड़के बेकाबू बस ने कई वाहनों और होटल को रौंदा, 1 की मौत     |   राजस्थान निकाय चुनाव: 309 सीटों के नतीजे जारी, 163 पर जीती बीजेपी     |   राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 92 सीटों पर बीजेपी की जीत, 58 पर कांग्रेस का कब्जा     |  

तमिलनाडु: राजभवन गेट के पास फेंका गया पेट्रोल बम, पुलिस ने बढाई सुरक्षा

तमिलनाडु पुलिस महानिदेशक शंकर जीवाल ने शुक्रवार को कहा कि चेन्नई में राजभवन के बाहर दो पेट्रोल बम फेंके जाने की घटना की जांच अभी भी जारी है। तमिलनाडु पुलिस ने शुक्रवार को सीसीटीवी तस्वीरें जारी कर दिखाया कि वारदात कैसे हुई।

चेन्नई के पुलिस कमिश्नर संदीप राय राठौड़ ने कहा, "अपराध का इरादा जांच का विषय है। वारदात की पहला गवाह वहां की पुलिस है जिसने एफआईआर दर्ज की है। हमने आरोपित की न्यायिक हिरासत मांगी है। तमिलनाडु के डीजीपी शंकर जीवाल ने कहा कि राजभवन में और सुरक्षा बढा दी गई है। 

उन्होंने कहा, "आम आदमी से लेकर सबसे बड़े कार्यालय तक तमिलनाडु सरकार और पुलिस सभी के लिए समान सुरक्षा पक्की कर रही है। इसमें कोई संदेह नहीं है। कानून और व्यवस्था बनाए रखना हमेशा की तरह हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।"