Breaking News

CM विजय का बड़ा ऐलान, चेन्नई में 20 लाख वर्गफुट में बनेगा नया सचिवालय     |   राम मंदिर ट्रस्ट के नवनियुक्त CEO एयर मार्शल जितेंद्र मिश्र (रिटायर्ड) अयोध्या पहुंचे     |   'ईरान के साथ कारोबार करने वाले देशों पर लगाएंगे प्रतिबंध', अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो बोले     |   एक्टर दुनिया विजय के बेटे के खिलाफ केस दर्ज, क्लासमेट से दुर्व्यवहार करने पर एक्शन     |   'ईरान पर फिर से अटैक करने को तैयार अमेरिका', ट्रंप का बड़ा ऐलान     |  

तमिलनाडु: AIADMK सरकार में मंत्री रहे वैथिलिंगम DMK में शामिल

तमिलनाडु में पूर्ववर्ती एआएडीएमके सरकार में मंत्री रहे आर. वैथिलिंगम ने मुख्यमंत्री और डीएमके अध्यक्ष एम. के. स्टालिन से मुलाकात की और औपचारिक रूप से सत्तारूढ़ पार्टी में शामिल हो गए। एआएडीएमके से निष्कासित किए जा चुके नेता ओ. पन्नीरसेल्वम के समर्थक और तंजावुर जिले के ओराथनद विधानसभा क्षेत्र से विधायक वैथिलिंगम ने मुख्यमंत्री स्टालिन से डीएमके मुख्यालय अन्ना अरिवालयम में मुलाकात की और पार्टी में शामिल हो गए।

वैथिलिंगम ने उप-मुख्यमंत्री उदयनिधि स्टालिन, वरिष्ठ डीएमके नेताओं के. एन. नेहरू, टी.के.एस. इलनगोवन आदि की मौजूदगी में स्टालिन को शॉल भेंट की। वैथिलिंगम ने डीएमके में शामिल होने के अपने फैसले से पहले ओराथनद विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। वैथिलिंगम जैसे ही डीएमके कार्यालय पहुंचे, पार्टी नेता सेंथिल बालाजी ने पार्टी समर्थकों के साथ उनका स्वागत किया। वैथिलिंगम को 2022 में पूर्व मुख्यमंत्री पन्नीरसेल्वम और अन्य नेताओं के साथ एआईएडीएमके से निकाल दिया गया था।