Breaking News

नेपाल की बाढ़ से 22 लाख टन मलबा, 17 नगरपालिकाओं में 84 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित     |   कांगो में इबोला का कहर तेज, 3 हजार पहुंचा मौतों का आंकड़ा     |   कानपुर: पेपर लीक के आरोप के बाद एक सेंटर पर BSF की परीक्षा रद्द     |   रिटायर्ड एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा बन सकते हैं राम मंदिर ट्रस्ट के नए CEO     |   अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ा, फिर शुरू हुए जवाबी हमले     |  

तमिलनाडु: कुड्डालोर में कार और बस की टक्कर में 3 की मौत, 3 घायल

तमिलनाडु में रविवार को कुड्डालोर में रामनाथम बस स्टॉप पर एक कार और बस की टक्कर में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए। घायलों का पेरांबलूर सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा है। त्रिची से चेन्नई की ओर जा रही एक लग्जरी कार, जिसमें छह यात्री सवार थे, सड़क किनारे लगे बैरिकेड से टकरा गई और फिर मेलमरुवथुर से पेरांबालूर जा रही एक बस से जा टकराई। पुलिस इस घटना की जांच में जुटी है।