Breaking News

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग का जिम्मेदार हैरी बॉक्सर अमेरिका में हिरासत में     |   गाजियाबाद पुलिस चौकी के अंदर धमाका, 'तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान' ने ली जिम्मेदारी     |   दिल्ली में प्रदूषण का असर, कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में हाइब्रिड क्लास का आदेश     |   गुजरात: नवसारी में प्लास्टिक की दुकान में लगी आग     |   होर्मुज के पास ईरान का बड़ा एक्शन! अमेरिकी MQ-9 रीपर ड्रोन मार गिराने का दावा     |  

तमिलनाडु: पंबन रेलवे लिफ्ट ब्रिज तीन महीने बाद खुला

तमिलनाडु के रामनाथपुरम जिले में ऐतिहासिक पंबन रेलवे लिफ्ट ब्रिज करीब तीन महीने बाद फिर से खोला गया। इसके साथ ही पंबन समुद्र पर बना नया वर्टिकल लिफ्ट ब्रिज भी खोला गया, जिससे जहाजों और नावों को निकलने का रास्ता मिल सका। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, ब्रिटिश काल में बना ये सदी पुराना रेलवे लिफ्ट ब्रिज शायद आखिरी बार खोला गया है। उन्होंने बताया कि संभावना है कि अगले हफ्ते से इस पुराने पुल को तोड़ने का काम शुरू कर दिया जाएगा।

ये इलाका एक अहम समुद्री रास्ता है, जहां से जहाज नियमित रूप से गुजरते हैं। पुल खुलने के दौरान कई जहाज चैनल से गुजरे, जिनमें एक टूरिस्ट जहाज और भारतीय नौसेना का जहाज भी शामिल था। इस दुर्लभ नजारे को देखने के लिए बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचे और उन्होंने तस्वीरें और वीडियो बनाए। रेलवे का कहना है कि अब नए और आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर के तहत पुराने पंबन रेलवे लिफ्ट ब्रिज को हटाया जाएगा।