Breaking News

नेपाल में अचानक आई बाढ़ से तबाही, गोरखा में 35 मकान बहे, कई पुल टूटे     |   अभिजीत दिपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को छोड़ा गया     |   यूट्यूबर ध्रुव राठी देर रात 3 बजे रिहा, जंतर-मंतर आने की कोशिश पर फिर कार्रवाई करेगी पुलिस     |   'सबके जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का वास हो', PM मोदी ने दी नवरात्रि की बधाई     |   गाजियाबाद में मुठभेड़, 50 हजार का इनामी अंतरराज्यीय वाहन चोर फरमान गिरफ्तार     |  

जाकिर नाइक को भारत लाने पर मलेशिया के पीएम से हुई बात

मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम को जाकिर नाइक का करीबी माना जाता है. हालांकि 20 अगस्त को उनकी सरकार ने संकेत दिया कि विवादों में रहने वाले इस्लामिक उपदेशक जाकिर नाइक को वापस सौंपने के भारत के अनुरोध पर वो विचार कर सकती है. इसके लिए भारत को जाकिर नाइक के खिलाफ पुख्ता सबूत पेश करने होंगे. इंडियन काउंसिल ऑफ वर्ल्ड अफेयर में एक बातचीत के दौरान अनवर इब्राहिम ने यह भी कहा कि इस मुद्दे को लेकर दोनों देशों को द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ाने से नहीं रोकना चाहिए.

इसके साथ ही उन्होंने एक अहम सवाल का जवाब देते हुए कहा कि मंगलवार यानी 20 अगस्त को हुई बातचीत के दौरान भारतीय पक्ष की ओर से यह मुद्दा नहीं उठाया गया. मनी लॉन्ड्रिंग और नफरत फैलाने वाले भाषणों के जरिए उग्रवाद भड़काने के मामले में भारतीय अधिकारियों को जाकिर नाइक की तलाश है. उसने साल 2016 में ही भारत छोड़ दिया था. इस्लामिक उपदेशक को मलेशिया के पूर्व प्रधानमंत्री महाथिर मोहम्मद की सरकार में मलेशिया में रहने की इजाजत दी गई थी.