Breaking News

गोवा से दिल्ली आ रही IndiGo की फ्लाइट का इंजन फेल     |   SCO समिट में 30 से ज्यादा अहम दस्तावेजों पर मुहर, AI से ऊर्जा सुरक्षा तक कई समझौते     |   राम मंदिर के पहले CEO के चयन की प्रक्रिया तेज, 3 सदस्यीय कमेटी ने सौंपी रिपोर्ट     |   संभल शाही जामा मस्जिद सर्वे विवाद पर SC में सुनवाई टली, अब 8 सितंबर को होगी सुनवाई     |   BRICS 2026 कारकेड रिहर्सल को लेकर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी     |  

त्रिपुरा में TMP-BJP गठबंधन की तैयारी, TTAADC चुनाव साथ लड़ने पर मंथन

टिपरा मोथा पार्टी (टीएमपी) के वरिष्ठ विधायक रंजीत देबबर्मा ने गुरुवार को कहा कि पार्टी त्रिपुरा जनजातीय क्षेत्र स्वायत्त जिला परिषद (टीटीएएडीसी) के चुनावों के लिए सत्तारूढ़ भाजपा के साथ गठबंधन करने की योजना बना रही है। त्रिपुरा में टीएमपी, माणिक साहा के नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार का हिस्सा है, लेकिन जनजातीय परिषद में यह सत्ता साझा नहीं करती।

उन्होंने कहा, ‘‘इस समय दिल्ली में मौजूद पार्टी प्रमुख प्रद्योत किशोर माणिक्य देबबर्मा भाजपा नेताओं बीएल संतोष और संबित पात्रा से बातचीत कर रहे हैं। हमारा मानना ​​है कि जनजातीय परिषद के चुनावों में टीएमपी और बीजेपी दोनों का संयुक्त रूप से चुनाव लड़ना फायदेमंद होगा।’’ टीटीएएडीसी की 28 सीट के लिए चुनाव 12 अप्रैल को होगा, जबकि मतगणना 17 अप्रैल को होगी।

देबबर्मा ने कहा कि पार्टी प्रमुख जनजातीय परिषद चुनावों के लिए सीट बंटवारे की व्यवस्था को अंतिम रूप देने के लिए जल्द ही भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के साथ बैठक करेंगे। वर्ष 2021 के चुनावों में, टीएमपी ने 18 सीट जीती थीं, जबकि इंडिजीनस पीपुल्स फ्रंट ऑफ त्रिपुरा (आईपीएफटी) के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ने वाली बीजेपी ने 30 सदस्यीय परिषद में नौ सीट हासिल की थीं। दो सदस्यों को राज्यपाल द्वारा मनोनीत किया जाता है।