Breaking News

'दिल्ली की हवा में 30 सिगरेट पीने जैसा जोखिम झेल रहे लोग', प्रदूषण पर SC ने कहा     |   UP पुलिस को मिले 4,543 नए दरोगा, CM योगी ने बांटे नियुक्ति पत्र     |   पटना में पुलिस-STF का बड़ा एक्शन, मुठभेड़ में 3 अपराधी ढेर     |   योगी सरकार का बड़ा फैसला, आपदा में मौत पर अब परिवार को मिलेंगे 8 लाख रुपये     |   हिमाचल प्रदेश में तड़के सुबह भूकंप के झटके, चंबा में दर्ज हुई 3.2 तीव्रता     |  

T20 World Cup 2026: अमित शाह ने पाकिस्तान के खिलाफ जीत के लिए टीम इंडिया को दी बधाई

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बीते रविवार को कोलंबो में खेले गए टी20 विश्व कप के एक मैच में पाकिस्तान पर शानदार जीत के लिए भारतीय क्रिकेट टीम को बधाई दी। गृह मंत्री शाह ने एक्स पर किए पोस्ट में कहा, "शानदार खेला टीमइंडिया। प्रारूप, स्थान और तारीखें बदल सकती हैं, लेकिन भारत बनाम पाकिस्तान का परिणाम एक जैसा ही रहता है। पूरी टीम को बधाई।" टी20विश्वकप अपने कट्टर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान पर 61 रनों की निर्णायक जीत के साथ भारत ने टी20 विश्व कप के सुपर आठ चरण में प्रवेश कर लिया।