Breaking News

नेपाल की बाढ़ से 22 लाख टन मलबा, 17 नगरपालिकाओं में 84 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित     |   कांगो में इबोला का कहर तेज, 3 हजार पहुंचा मौतों का आंकड़ा     |   कानपुर: पेपर लीक के आरोप के बाद एक सेंटर पर BSF की परीक्षा रद्द     |   रिटायर्ड एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा बन सकते हैं राम मंदिर ट्रस्ट के नए CEO     |   अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ा, फिर शुरू हुए जवाबी हमले     |  

सुनेत्रा पवार को मिली बड़ी जिम्मेदारी, सौंपा गया पुणे और बीड के संरक्षण मंत्री का प्रभार

महाराष्ट्र की उप-मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार को बीड और पुणे जिलों के संरक्षण मंत्री का प्रभार सौंपा गया। यह पद पहले उनके पति अजीत पवार के पास था। पिछले सप्ताह पुणे जिले के बारामती में विमान दुर्घटना में अजीत पवार के निधन के बाद सुनेत्रा पवार ने उप-मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली है। अजित पवार के पास वित्त, राज्य उत्पाद शुल्क, खेल और अल्पसंख्यक कल्याण विभागों का प्रभार था। उन्होंने पुणे और बीड के प्रभारी मंत्री के रूप में भी कार्य किया।
सुनेत्रा पवार को दोनों जिलों का प्रभारी मंत्री नियुक्त किया गया है। उन्हें पहले ही आबकारी, खेल और अल्पसंख्यक कल्याण विभाग सौंप दिए गए हैं, जबकि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस वित्त मंत्रालय का कार्यभार संभालेंगे।