निहाल विहार इलाके में 30 साल की महिला ग्राफिर डिजाइनर ने अपने एक्स बॉयफ्रेंड पर एसिड अटैक करवाने की कोशिश की. इसके लिए उसने भाड़े के तीन गुंडे हायर किए. पहले एक्स बॉयफ्रेंड ओमकार जो कि खुद भी पेशे से ग्राफिक डिजाइनजर है, उसका भाड़े के गुंडों ने रेकी की. फिर 19 जून को जब वो कहीं जा रहा था तो बाइक सवार तीनों गुंडों ने उस पर चाकू से हमला कर दिया. उसके चेहरे पर एसिड फेंकने की भी कोशिश की. हालांकि, ओमकार किसी तरह एसिड से बच गया. वारदात को अंजाम देकर गुंडे वहां से फरार हो गए.