Breaking News

नेपाल में अचानक आई बाढ़ से तबाही, गोरखा में 35 मकान बहे, कई पुल टूटे     |   अभिजीत दिपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को छोड़ा गया     |   यूट्यूबर ध्रुव राठी देर रात 3 बजे रिहा, जंतर-मंतर आने की कोशिश पर फिर कार्रवाई करेगी पुलिस     |   'सबके जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का वास हो', PM मोदी ने दी नवरात्रि की बधाई     |   गाजियाबाद में मुठभेड़, 50 हजार का इनामी अंतरराज्यीय वाहन चोर फरमान गिरफ्तार     |  

चीन की तरह सख्त कानून बनाना चाहिए... बढ़ती जनसंख्या पर बोले गिरिराज सिंह

केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह ने गुरुवार को भारत की बढ़ती जनसंख्या पर सुझाव दिया कि केंद्र सरकार को चीन की तरह जनसंख्या कंट्रोल करने के लिए बेहद सख्त कानून बनाना चाहिए।

उन्होंने लखीसराय में कहा, "बढ़ती हुई जनसंख्या मेरे लिए एक चुनौती हो गया है और इस चुनौती का सामना केवल जनसंख्या के लिए कानून जैसे चाइना ने बनाया था। वैसे ही एक सख्त कानून बनाने की जरूरत है, ऐसा कानून, जो न माने उसका वोटिंग राइट समाप्त कर देना चहिए। उसके सरकारी सुविधा से वंचित कर देना चाहिए। उन पर कानून का अंकुश लगे। चाहे वह हिंदू, मुसलमान, सिख, ईसाई, बौद्ध या जैन हो। ये करने की जरूरत है।"