Breaking News

आंखों में डाला मिर्च पाउडर, लाठी-डंडों से की पिटाई... दिल्ली में पुलिसकर्मियों पर जानलेवा हमला     |   यूपी, राजस्थान में स्कूलों में बाहरी लोगों की एंट्री-वीडियोग्राफी पर रोक को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती     |   मुंबई: सरकारी स्कूलों के ऑडिट को लेकर CJP का विरोध, हेडमास्टर ने दर्ज कराई शिकायत     |   गौतमबुद्धनगर में 13 दिनों के लिए BNSS की धारा 163 लागू     |   राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल सोमवार को जाएंगे चीन दौरे पर     |  

‘बिग बॉस देखना बंद…’ शो में आखिर ऐसा क्या हुआ जो भड़क गए फैंस

सलमान खान के टीवी रियलिटी शो बिग बॉस 17 में अक्सर मन्नारा चोपड़ा अपने साथी महिला कंटेस्टेंट पर चिल्लाती हुईं और उनसे झगड़ती हुईं नजर आती हैं. हाल ही में अभिषेक कुमार के साथ झगड़ा करते हुए प्रियंका चोपड़ा की छोटी बहन ने उनके लिए कुछ अनुचित शब्दों का इस्तेमाल किया था, लेकिन ‘वीकेंड का वार’ पर मन्नारा चोपड़ा की इन गलतियों को पूरी तरह से नजरअंदाज किया गया. इस बात पर बिग बॉस के फैंस काफी ज्यादा नाराज हैं. फैंस का कहना है कि मन्नारा की बदतमीजी को भूलने वाले मेकर्स अंकिता लोखंडे, विक्की जैन और खानजादी पर छोटी बात के लिए भी निशाना साधना नहीं भूलते