भारत और पाकिस्तान के बीच जमीन, हवा और समुद्र पर सभी गोलीबारी एवं सैन्य कार्रवाई रोकने के लिए सहमति की घोषणा के बाद सोमवार को घरेलू शेयर बाजारों सेंसेक्स और निफ्टी में तीन प्रतिशत का जोरदार उछाल आया। कारोबार की शुरुआत सकारात्मक रुख के साथ करने के बाद बीएसई सेंसेक्स सुबह के कारोबार में 2,376.18 अंक या 2.99 प्रतिशत की बढ़त के साथ 81,830.65 अंक पर पहुंच गया।
वहीं एनएसई निफ्टी 729.8 अंक या तीन प्रतिशत चढ़कर 24,737.80 अंक पर रहा। सुबह के कारोबार के दौरान निवेशकों की संपत्ति 13.13 लाख करोड़ रुपये बढ़कर 4,29 लाख करोड़ रुपये हो गई। सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में से रिलायंस पावर के शेयर में 12.50 प्रतिशत से अधिक और यस बैंक के शेयर में आठ प्रतिशत से अधिक की तेजी आई।
अडाणी पोर्ट्स, एक्सिस बैंक, एनटीपीसी, आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी बैंक, इंफोसिस, एचसीएल टेक और बजाज फाइनेंस प्रमुख लाभ में रहे। सन फार्मा और इंडसइंड बैंक के शेयर नुकसान में रहे। एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, शंघाई एसएसई कम्पोजिट, हांगकांग का हैंगसेंग और जापान का निक्की 225 फायदे में रहे।
अमेरिकी बाजार शुक्रवार को मिले-जुले रुख के साथ बंद हुए थे। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.61 प्रतिशत की बढ़त के साथ 64.30 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) शुक्रवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 3,798.71 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। गौरतलब है कि भारत और पाकिस्तान ने युद्ध विराम पर सहमति बनने की गत शनिवार को घोषणा की थी।
भारत-पाक के बीच संघर्ष विराम से शेयर बाजारों में जोरदार उछाल
You may also like
पंजाब रेलवे ट्रैक ब्लास्ट मामले में NIA ने 6 आरोपियों के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट.
दिल्ली में प्रदूषण की दोहरी मार: यमुना में फिर उठी जहरीली सफेद झाग, AQI 168 पहुंचा.
जम्मू-कश्मीर के रियासी में मिनी बस हादसा, 5 लोग घायल.
मन की बात में पीएम मोदी ने की पंजाब की प्राकृतिक खेती और उत्तराखंड की नदी बचाने की पहल की सराहना.