इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी बुधवार को उतार चढाव भरे कारोबार के बाद गिरावट के साथ बंद हुए। बाजार में गिरावट की वजह अहम कंपनियों की कम कमाई, मिडिल ईस्ट में टेंशन और अमेरिकी चुनाव की ऊहापोह शामिल है। 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 138 अंक टूटकर 80,081 पर जबकि एनएसई निफ्टी 36 अंक गिरकर 24,435 पर बंद हुआ।
सेंसेक्स पैक में महिंद्रा एंड महिंद्रा, सन फार्मा, पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन, एनटीपीसी और अ़डाणी पोर्ट्स सबसे ज्यादा गिरे वहीं बजाज फाइनेंस, टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक, टीसीएस और एचडीएफसी बैंक सबसे ज्यादा बढत में रहे। सेक्टोरल मोर्चे पर कैपिटल गुड्स, हेल्थकेयर, पावर, ऑयल एंड गैस और ऑटो शेयर नरम रहे जबकि आईटी, वित्तीय सेवाएं, सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक, एफएमसीजी और मेटल शेयरों ने बाजार को स्पीड दी।
एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई और इंडोनेशिया का जकार्ता कंपोजिट गिरावट के साथ बंद हुए, जबकि सियोल का कोस्पी, चीन का शंघाई कंपोजिट और हॉन्गकॉन्ग का हैंग सेंग बढत के साथ बंद हुए।
यूरोपीय बाज़ार मिले जुले रुख़ पर कारोबार कर रहे थे। वॉल स्ट्रीट मंगलवार को सपाट बंद हुआ। विदेशी संस्थागत निवेशकों ने मंगलवार को 3,978 करोड़ रुपये से ज्यादा के शेयर बेचे।
कमजोर ग्लोबल ट्रेंड के बीच शेयर बाजार मामूली गिरावट के साथ बंद हुए
You may also like
मशहूर शेफ दामू का 72 साल की उम्र में निधन, ‘कुकू विद कोमाली’ से मिली थी खास पहचान.
Bigg Boss 20: ScoutOP और Love Kaur की नजदीकियों पर भड़कीं काश्वी, बोलीं- उनसे दूरी बनाओ.
रणबीर कपूर और साई पल्लवी की ‘रामायण’ का गाना ‘मंगल रंग’ रिलीज, 5 भाषाओं में सुनाई देगी अरिजीत-श्रेय की आवाज.
वाल्मीकि जयंती पर बिठूर पहुंचेंगे CM योगी, 411 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं की देंगे सौगात.