Breaking News

फ्रांस में दंगों के बाद पुलिस का बड़ा एक्शन, 2,700 लोग हिरासत में लिए गए     |   तिब्बत में 7 की तीव्रता वाले भीषण भूकंप से भारी तबाही, 16 लोगों की मौत, 32 घायल     |   टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कोटा से दबोचे गए तीन आरोपियों से कड़ी पूछताछ     |   हरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल का बड़ा असर, कई कंपनियां और दफ्तर बंद     |   बिहार-यूपी समेत 4 राज्यों की 28 MLC सीटों पर वोटिंग जारी     |  

एशियाई बाजारों के मजबूत रुख के बीच सेंसेक्स 540 अंक चढ़ा, निफ्टी 25,200 अंक के पार

एशियाई बाजारों में मजबूत तेजी के बाद बुधवार को इक्विटी बेंचमार्क सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी खास बढ़त के साथ बंद हुए। यह उछाल अमेरिका-जापान व्यापार समझौते के बाद आया है। इसकी वजह से राष्ट्रपति ट्रंप ने जापानी वस्तुओं पर प्रस्तावित टैरिफ को 25 फीसदी से घटाकर 15 फीसदी कर दिया।

स्टॉकहोम में आगामी अमेरिका-चीन व्यापार वार्ता की खबर से भी निवेशकों का उत्साह बढ़ा। 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 539 अंक बढ़कर 82,726 पर जबकि 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 159 अंक चढ़कर 25,219 पर बंद हुआ।

सेंसेक्स में शामिल शेयरों में टाटा मोटर्स, भारती एयरटेल, बजाज फाइनेंस, मारुति सुजुकी, बजाज फिनसर्व, आईसीआईसीआई बैंक और एचडीएफसी बैंक सबसे ज्यादा चढ़े। जबकि हिंदुस्तान यूनिलीवर, अल्ट्राटेक सीमेंट, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड, आईटीसी और टाइटन सबसे ज्यादा लुढ़के।

क्षेत्रीय मोर्चे पर ऑटो, बैंक, फाइनेंशियल सर्विसेज, टेलिकॉम, मेटल, आईटी और ऑयल एंड गैस में खास बढ़ोतरी  देखी गई। जबकि रियल्टी, एफएमसीजी, कैपिटल गुड्स और मीडिया शेयरों में नरमी रही। सियोल के कोस्पी, जापान के निक्केई, चीन के शंघाई कम्पोजिट, हॉन्गकॉन्ग के हैंगसेंग और इंडोनेशिया के जकार्ता कम्पोजिट सहित सभी एशियाई बाजार बढ़त के साथ बंद हुए।

यूरोपीय बाज़ार बुधवार को सकारात्मक दायरे में कारोबार कर रहे थे। वॉल स्ट्रीट मंगलवार को ज़्यादातर बढ़त के साथ बंद हुआ। विदेशी संस्थागत निवेशक मंगलवार को शुद्ध विक्रेता रहे और उन्होंने लगभग 3,549 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।