Breaking News

राम मंदिर का पूरा धार्मिक कार्यभार अयोध्या के पांच संतों को सौंपा जाएगा     |   पटना, जयपुर और भोपाल समेत अलग-अलग शहरों में कांग्रेस के खिलाफ बीजेपी का प्रदर्शन     |   सरकार आश्वस्त करे तो मैं अनशन खत्म करूंगा: सोनम वांगचुक     |   NEET प्रोटेस्ट के बीच विजयवाड़ा में BJP और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प     |   काले कपड़ों में संसद पहुंच रहे कांग्रेस सांसद, पेपर लीक मुद्दे पर सरकार को घेरने की पूरी तैयारी     |  

साल 2025 को शेयर बाजार ने दी जोरदार विदाई, सेंसेक्स 545 अंक उछला

Stock Market: साल 2025 के आखिरी कारोबारी सत्र में बुधवार को घरेलू शेयर बाजार खासी बढ़त के साथ बंद हुए। घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) का साथ मिलने से सेंसेक्स और निफ्टी करीब एक प्रतिशत तक चढ़ गए। लगातार पांच कारोबारी सत्रों की गिरावट के बाद बीएसई और सेंसेक्स बढ़त के साथ बंद हुए।

30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 545 अंक बढ़कर 85,220 पर वहीं 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 190 अंक चढ़कर 26,129 पर बंद हुआ। सेंसेक्स में टाटा स्टील, कोटक महिंद्रा बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एक्सिस बैंक और टाइटन सबसे ज्यादा बढ़े जबकि टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, टेक महिंद्रा, इंफोसिस, बजाज फाइनेंस और सन फार्मा गिरावट के साथ बंद हुए।

आईटी और दूरसंचार को छोड़कर बाकी सभी सूचकांकों में बढ़त देखी गई। जिनमें तेल और गैस, धातु, मीडिया, बैंक, रियल एस्टेट, उपभोक्ता टिकाऊ वस्तुएं, पूंजीगत वस्तुएं, स्वास्थ्य सेवा और एफएमसीजी शेयर शामिल रहे। एशियाई बाजारों में, सियोल का कोस्पी और हॉन्गकॉन्ग का हैंग सेंग गिरावट के साथ जबकि चीन का शंघाई कंपोजिट बढ़त के साथ बंद हुआ।

बुधवार को यूरोप के बाजारों में मिला-जुला रुख देखने को मिला। मंगलवार को अमेरिकी बाजार गिरावट के साथ बंद हुए। विदेशी संस्थागत निवेशकों ने बुधवार को करीब 3,844 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।