Breaking News

राम मंदिर का पूरा धार्मिक कार्यभार अयोध्या के पांच संतों को सौंपा जाएगा     |   पटना, जयपुर और भोपाल समेत अलग-अलग शहरों में कांग्रेस के खिलाफ बीजेपी का प्रदर्शन     |   सरकार आश्वस्त करे तो मैं अनशन खत्म करूंगा: सोनम वांगचुक     |   NEET प्रोटेस्ट के बीच विजयवाड़ा में BJP और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प     |   काले कपड़ों में संसद पहुंच रहे कांग्रेस सांसद, पेपर लीक मुद्दे पर सरकार को घेरने की पूरी तैयारी     |  

शेयर बाजार लगातार छठे कारोबारी सत्र में फायदे में रहा, बिहार चुनाव के नतीजों का असर

Stock Market: शेयर बाजार में सोमवार को तेजी रही। कंपनियों के मजबूत तिमाही नतीजों का असर बेंचमार्क सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में देखने को मिला। लगातार छठे कारोबारी सत्र में बढ़त दर्ज की गई। 30 शेयर वाला बीएसई सेंसेक्स 388 अंक चढ़कर 84 हजार 951 पर, जबकि एनएसई निफ्टी 103 अंक बढ़कर 26 हजार 13 पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के शेयरों में इटरनल, मारुति सुजुकी इंडिया, कोटक महिंद्रा बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा और टेक महिंद्रा सबसे ज्यादा फायदे में रहे। टाटा मोटर्स पैसेंजर वेहिकल्स, एशियन पेंट्स, अल्ट्राटेक सीमेंट, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड और टाटा स्टील सबसे ज्यादा नुकसान में रहे।

क्षेत्रीय स्तर पर लगभग सभी सूचकांक फायदे में रहे। इनमें ऑटो, बैंक और आईटी शेयरों ने बाजार को रफ्तार दी। एशियाई बाजारों में, हॉन्गकॉन्ग का हैंग सेंग, चीन का शंघाई कंपोजिट और जापान का निक्केई नुकसान में, जबकि दक्षिण कोरिया का कोस्पी फायदे में बंद हुआ।

यूरोप के बाजार गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे। अमेरिकी बाजार शुक्रवार को भारी गिरावट के साथ बंद हुए। विदेशी संस्थागत निवेशकों ने लगातार पांचवें दिन शुद्ध बिकवाली की। उन्होंने शुक्रवार को चार हजार 968 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।