Breaking News

'हमें आपके स्वास्थ्य की चिंता है...' बबीता फोगाट की सोनम वांगचुक से अनशन तोड़ने की अपील     |   मेट्रो स्टेशन बंद होने से वकीलों की परेशानी सुप्रीम कोर्ट पहुंची, CJI बोले- जरूरत पड़ी तो करेंगे हस्तक्षेप     |   छात्रों के आंदोलन में शामिल होंगे अन्न हजारे     |   विपक्ष के हंगामे के चलते लोकसभा-राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित     |   ‘युवाओं का हित मोदी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता’, अमित शाह का एक्स पोस्ट     |  

आईटी शेयरों में मुनाफावसूली से शेयर बाजार लुढ़का, भारती एयरटेल में करीब तीन फीसदी की गिरावट

Mumbai: पिछली तेजी के बाद आईटी और वित्तीय सेवाओं में निवेशकों द्वारा मुनाफावसूली के बीच शुक्रवार को इक्विटी बेंचमार्क सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी ने मामूली गिरावट के साथ कारोबार खत्म किया। कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव और करेंसी मूवमेंट सहित मिले-जुले वैश्विक संकेतों ने निवेशकों की सतर्क धारणा को बढ़ावा दिया।

30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 200 अंक गिरकर 82,330 पर जबकि एनएसई निफ्टी 42 अंक लुढ़ककर 25,019 पर बंद हुआ। सेंसेक्स में शामिल शेयरों में एचसीएल टेक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, इंफोसिस, टेक महिंद्रा और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज सबसे ज्यादा लुढ़के। वहीं, इटरनल लिमिटेड, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एशियन पेंट्स, आईटीसी और नेस्ले के शेयर सबसे ज्यादा चढ़े।

क्षेत्रीय मोर्चे पर ऑटो, मीडिया, एफएमसीजी और रियलिटी ने बाजार की रफ्तार को आगे बढ़ाया। जबकि आईटी और सर्विसेज शेयर सुस्त रहे। एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई 225, शंघाई का एसएसई कम्पोजिट और हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग गिरावट के साथ जबकि दक्षिण कोरिया का कोस्पी बढ़त के साथ बंद हुआ।

यूरोपीय बाजार बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे। वहीं अमेरिकी बाजार गुरुवार को मिले-जुले रुख के साथ बंद हुए। गुरुवार को विदेशी संस्थागत निवेशक शुद्ध खरीदार रहे और उन्होंने लगभग 5,393 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।