Breaking News

पटना, जयपुर और भोपाल समेत अलग-अलग शहरों में कांग्रेस के खिलाफ बीजेपी का प्रदर्शन     |   सरकार आश्वस्त करे तो मैं अनशन खत्म करूंगा: सोनम वांगचुक     |   NEET प्रोटेस्ट के बीच विजयवाड़ा में BJP और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प     |   काले कपड़ों में संसद पहुंच रहे कांग्रेस सांसद, पेपर लीक मुद्दे पर सरकार को घेरने की पूरी तैयारी     |   जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों पर पुलिस कार्रवाई के खिलाफ तत्काल सुनवाई से सुप्रीम कोर्ट का इनकार     |  

बेंचमार्क सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट, अमेरिकी टैरिफ में बढ़ोतरी की चेतावनी का असर

Stock Market: बेंचमार्क सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी सोमवार को गिरावट के साथ बंद हुए। एचडीएफसी बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज और आईटी की प्रमुख कंपनियों, जैसे ब्लू-चिप शेयरों की भारी बिकवाली हुई। इसके अलावा अमेरिका ने भारत को टैरिफ में और बढ़ोतरी की चेतावनी दी है। इन सबका असर शेयर बाजार पर पड़ा।

अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये की कमजोरी ने भी बाजार को कमजोर किया। हालांकि सोमवार को निफ्टी ने 26 हजार 373 का नया उच्चतम स्तर छुआ, लेकिन भारी मुनाफा वसूली के कारण बढ़त खत्म हो गई। कारोबर खत्म होने तक सूचकांक नीचे आ गया। 30 शेयर वाला बीएसई सेंसेक्स 322 अंक गिरकर 85 हजार 439 पर, जबकि 50 शेयर वाला एनएसई निफ्टी 78 अंक गिरकर 26 हजार 250 पर बंद हुआ।

सेंसेक्स बाजार में एचडीएफसी बैंक, इंफोसिस, एचसीएल टेक, बाजा फाइनेंस और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज सबसे ज्यादा नुकसान में रहे। भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड, हिंदुस्तान यूनिलीवर, टाटा स्टील, अल्ट्रा टेक सीमेंट और एक्सिस बैंक फायदे में थे।

क्षेत्रीय स्तर पर, आईटी, तेल और गैस, दूरसंचार, ऊर्जा, निजी क्षेत्र के बैंक और वित्तीय सेवा क्षेत्र के शेयरों से बाजार कमजोर हुआ। रियल एस्टेट, धातु, उपभोक्ता सामान और एफएमसीजी शेयरों ने बाजार को रफ्तार मिली। जापान के निक्केई, सियोल के कोस्पी, हॉन्गकॉन्ग के हैंग सेंग और चीन के शंघाई कंपोजिट समेत सभी एशियाई बाजार फायदे में रहे।

सोमवार को यूरोप के बाजार फायदे में कारोबार कर रहे थे। शुक्रवार को अमेरिकी बाजार बढ़त के साथ बंद हुए। शुक्रवार को विदेशी संस्थागत निवेशकों ने लगभग 290 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।