Breaking News

फ्रांस में दंगों के बाद पुलिस का बड़ा एक्शन, 2,700 लोग हिरासत में लिए गए     |   तिब्बत में 7 की तीव्रता वाले भीषण भूकंप से भारी तबाही, 16 लोगों की मौत, 32 घायल     |   टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कोटा से दबोचे गए तीन आरोपियों से कड़ी पूछताछ     |   हरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल का बड़ा असर, कई कंपनियां और दफ्तर बंद     |   बिहार-यूपी समेत 4 राज्यों की 28 MLC सीटों पर वोटिंग जारी     |  

निवेशकों के सतर्क रुख के बीच सेंसेक्स 176 अंक टूटा, निफ्टी में 46 अंक की गिरावट

आईटी और तेल एवं गैस शेयरों में बिकवाली के कारण बुधवार को शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुए।  वैश्विक स्तर पर मिले-जुले रुख और कंपनियों के तिमाही नतीजों से पहले निवेशकों ने सतर्क रुख अपनाया। 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 176 अंक गिरकर 83,536 पर जबकि 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 46 अंक टूटकर 25,476 पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के शेयरों में एचसीएल टेक, टाटा स्टील, टेक महिंद्रा, रिलायंस इंडस्ट्रीज और भारत इलेक्ट्रॉनिक्स सबसे ज्यादा गिरे जबकि बजाज फाइनेंस, हिंदुस्तान यूनिलीवर, अल्ट्राटेक सीमेंट, महिंद्रा एंड महिंद्रा और पावर ग्रिड सबसे ज्यादा बढ़े।

बैंक, तेल और गैस, मेटल, रियलिटी और आईटी शेयरों ने बाज़ार को नीचे गिराया, जबकि एफएमसीजी, पूंजीगत वस्तुओं और ऑटो शेयरों में कुछ तेज़ी देखी गई। एशियाई बाज़ारों में जापान का निक्केई और सियोल का कोस्पी बढत के साथ बंद हुए, जबकि चीन का शंघाई कंपोजिट और हांन्गकॉन्ग का हैंग सेंग गिरावट के साथ बंद हुए।

यूरोपीय बाज़ार बढ़त के दायरे में कारोबार कर रहे थे। अमेरिकी बाज़ार मंगलवार को फ्लैट बंद हुए। विदेशी संस्थागत निवेशकों ने मंगलवार को 26 करोड़ रुपये से ज़्यादा की इक्विटी बेची।